Nainital-Haldwani News

नैनीताल में तैनात पुलिसकर्मियों को मिलेगा आराम,कप्तान Sk मीणा का ऐलान

Ad

हल्द्वानी : उत्तराखंड का नैनीताल जिले में तैनात उत्तराखंड पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। पुलिसकर्मियों को कोरोना वॉरियर्स का दर्जा मिला है क्योंकि वह अपना परिवार व अन्य चीजों को छोड़ राष्ट्र फर्ज निभा रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों के लिए एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने अपने टीम के सभी पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन का अवकाश देने की घोषणा की है। इसके अलावा लॉक डाउन का पालन करा रहे पुलिसकर्मियों के मनोबल और उत्साह को बढ़ाने के लिए पुलिस रोस्टर प्रणाली के अनुसार सप्ताह में 1 दिन का अवकाश देगी।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले 46 तक पहुंच गए है। नैनीताल जिले में 9 मामले सामने आए हैं। जिला रेड जोन में शामिल है। लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने, जरूरमंदों की मदद और अपराधिक गतिविधियों से जिले को दूर ऱकने के लिए रामनगर, नैनीताल, भीमताल, भवाली, हल्द्वानी और लालकुआँ सभी प्रमुख शहरों 24 घंटे काम कर रही है। इस लिए एसएसपी का यह फैसला काफी ऊर्जा दे सकता है। क्योंकि लगातार काम करने के बाद एक दिन के रेस्ट से वह मानसिक थकावट को भी दूर कर पाएंगे। इस तरीके का फैसला देहरादून में भी लिया गया है।

कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के वजह से नैनीताल जिला रेड जोन में है। देहरादून के बाद सबसे ज्यादा मामले यही से सामने आए हैं। हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में 13 अप्रैल से कर्फ्यू भी लगाया गया है जिले में लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने के लिए दिन-रात पुलिस महकमे के कर्मचारी 24 घंटे सड़कों में, कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में और पूरे जिले के दुर्गम इलाकों में भी गरीब लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। हमारे पास रोजाना सैकड़ों मामले सामने आते हैं, जहां कोरोना वॉरियर्स का काम देश को भरोसा दिलाता है कि ये लड़ाई हम जरूर जीतेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top