Nainital-Haldwani News

दो महीने पहले सेना में भर्ती हुए नैनीताल के देवेंद्र की मौत, घर पर मचा कोहराम

Ad

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में  रिक्रूट की तैराकी सिखने के दौरान मौत हो गई। मृतक की दो महीने पहले ही नौकरी लगी थी और 9 महीने की ट्रेनिंग में था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाद जवान के घर पर कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार शनिवार को सोमनाथ मैदान स्थित स्वीमिंग पूल में नैनीताल जिला निवासी रिक्रूट देवेंद्र सिंह संबल (19) तैराकी की ट्रेनिंग ले रहे थे। वो गहरे तल में चले गए। सेना के जवान को माल रोड स्थित सैन्य अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

फिलहाल केआरसी की इस घटना के विषय पर कोई भी  पुष्टि नहीं हुई है। एसआई सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि देवेंद्र सिंह संबल  प्रशिक्षण ले रहा था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। रिक्रूट के शव का रविवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया जाएगा। की मौत की खबर ने पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top