Nainital-Haldwani News

इन दो बड़ी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगी नैनीताल की शुभांगी पंत

Ad

नैनीताल: राज्य का फिल्मी कनेक्शन पिछले लंबे वक्त से मजबूत हुआ है। युवाओं ने बॉलीवुड के अलावा साउथ व तेलगू फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इस लिस्ट में नैनीताल की रहने वाली शुभांगी पंत का नाम भी शामिल है। शुभांगी पंत दक्षिण भारतीय फिल्मों में नाम रोशन कर रही हैं। बेहद ही कम समय में टॉलीवुड की दुनिया में उनका नाम चर्चित हो गया है।  शुभांगी शनिवार को नैनीताल अपने घर पहुंची। मां और बढ़ी बहन के साथ उन्होंने नैनीताल की सैर की और मां नयना देवी का मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि शुभांगी पंत तेलगू फिल्म महाप्रस्थानम और हस्तिनापुर फिल्म में वह मुख्य अभिनेत्री के किरदार में नजर आएंगी।

अपनी फिल्मों के बारे में शुभांगी ने बताया कि मार्च के आखिरी सप्ताह तक उनकी तेलगू फिल्म महाप्रस्थानम और हस्तिनापुर फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली है। महाप्रस्थानम में तेलगू के जाने माने कलाकर तनिष्क और कबीर सिंह दुशांज और हस्तिनापुर में देव गिल के साथ शुभांगी बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आएंगी। शुभांगी को इससे पहले बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं।

बता दें कि घर से दूर रहने के बाद भी शुभांगी उत्तराखण्ड की संस्कृति से जुड़ी रहती हैं। शुभांगी कुमाऊंनी गीत भी गाती हैं और यू-ट्यूब चैनल में उनके गाए ये गीत लोग काफी पसंद करते हैं। शुभांगी के पिता रजत कुमार एयरफोर्स में विंग कमांडर और मां इंद्रा पंत पूर्व शिक्षिका हैं। उनके मामा संजय पंत अधिवक्ता हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top