Nainital-Haldwani News

नैनीताल के नवनियुक्त एसएसपी प्रहलाद मीणा, राज्य के पहले IPS जिनके नाम है पैरा जंपर का खिताब

Ad

देहरादून: बुधवार शाम को उत्तराखंड में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। नैनीताल जिले में एसएसपी बदले गए हैं। आईपीएस पंकज भट्ट की जगह आईपीएस प्रहलाद मीणा ने ली है। नवनियुक्त एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बुधवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में नशे पर लगाम लगाना और अपराध मुक्त करने के साथ ही यातायात और सुरक्षा व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है। क्योंकि नैनीताल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है इसलिए पर्यटकों को बेहतर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही उनका कहना है की अपराध पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए है जिससे कि जिले में शांति का वातावरण बना रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

आपकों बता दें कि नैनीताल के नवनियुक्त एसएसपी प्रहलाद मीणा के नाम एक अनोखा रि़कॉर्ड है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने भारतीय वायुसेना के साथ साहसिक एवं चुनौतीपूर्ण अभ्यासों में भी भाग लिया है। उन्होंने एक पैरा जम्पिंग में 10 दिवसीय अभ्यास के दौरान 5000 फिट की ऊंचाई से 05 जम्प लगाकर पैरा जम्पर का खिताब हासिल किया है।आईपीएस प्रहलाद मीणा ने ये उपलब्धि हासिल कर राज्य के पहले आइपीएस होने का खिताब हासिल किया है। वह हेलीकाप्टर से एक नहीं, बल्कि पांच बार वह भी पांच हजार फीट ऊंचाई से छलांग लगा चुके हैं। बता दें कि भारतीय सेना की ओर से उत्तर प्रदेश में विशेष पैरा जंपिंग जैसे साहसिक व एडवेंचर कोर्स का प्रशिक्षण कराया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top