National News

शर्मसार हुआ समाज, तीन साल की बच्ची से रेप की कोशिश, हालत नाजुक

Ad

नई दिल्ली:7 मार्च 2018: कार पार्किंग में खड़ी बस में तीन साल की मासूम के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना कोलकाता शहर की है जहां तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी बस का हेल्पर है। कोलकाता के कैनाल रोड पर स्थित एक पार्किंग में एक लग्जरी बस खड़ी हुई थी। पीडित बच्ची बस के पास में ही खेल रही थी। इसी बीच हेल्पर की नजर उसपर पड़ी तो उसने हवस का शिकार बनाने की के लिए हेल्पर शेख मुन्ना (45) ने उसे अंदर खींच लिया।बस का दरवाजा बंद करके उसका यौन शोषण करने की कोशिश करने लगा। इस घटना को पीड़िता की बहन ने देख लिया। आरोपी का नाम हेल्पर शेख मुन्ना (45) है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। बहन ने देखने के बाद अपने भाई को बस के पास बुलाया। दोनों ने शुरू में बस के अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद वे अपनी मां के पास पहुंचे और इस घटना के बारे में बताया। मां ने तुरंत पड़ोसियों की सूचित किया और वे लोग बस के पास आए।दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। देखा कि पीड़िता खून से लथपथ पड़ी हुई है। लोगों ने आरोपी हेल्पर को पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने पीडिता ती हालत को देखते हुए उसे तुरंत आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रमुख सुधोधन बल्बबायल ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है। वहीं मेडिकल रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होने या ना होने की बात कही जा रही है।  इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। देशवासियों ने इस तरह की हरकत करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग सरकार से की है। बच्चियों के साथ यौनशोषण की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ग्रुरुग्राम में एक मार्च को इसी तरह का एक मामला सामने आया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top