National News

किन्नर ने 6 साल की बच्ची को किडनैप कर किया रेप, देखने वालों की कांप गई रूह

Ad

नई दिल्ली: राजधानी में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। एक किन्नर ने 6 साल की बच्ची को किडनैप कर उसके साथ रेप किया। इसके अलावा बच्ची के साथ मारपीट भी की गई है। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से करीब 150 लोगों से पूछताछ की। आखिरकार पुलिस ने बैजू नाम के एक किन्नर से पूछताछ की। उसी ने ही बच्ची को किडनैप कर खाली प्लॉट में बच्ची संग रेप किया और घटनास्थल से फरार हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीलंका में दिखी पहाड़ी पावर, पहले कप्तानी और फिर बल्लेबाजी में छा गया बेटा अनुज रावत

खबर के अनुसार मामला सेंट्रल दिल्ली का है। पीडित बच्ची अपने सौतेली मां और पिता के साथ सड़क पर रहती थी। उसकी मां का दो साल पहले निधन हो गया है। घर चलाने के लिए पीडित के पिता रिक्शा चलाते हैं जबकि सौतेली मां भीख मांगती है। आरोपी ने बच्ची को उस वक्त किडनैप किया जब घर के बाहर खेल रही थी। उसके बाद घर वालों ने उसे खोजा लेकिन वो नहीं मिली, उसके बाद कमला मार्केट थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Video: जिन्हें दुनिया पसंद करती है, उन्हें अपनी आवाज से पहाड़ के संकल्प ने बना दिया अपना जबरा फैन

पुलिस ने कुछ ही घंटों के बाद बच्ची को जगली इलाके से बदहवास हालात में खोज निकाला। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। बच्ची को तुंरत लोक नायक हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहीं DCW ने बताया कि बच्ची के परिजनों की आर्थिक मदद की जाएगी। पीड़िता के पुनर्वास के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

मेहमान बनकर आए इस जापानी फूल को देवभूमि के सौंदर्य ने बनाया अपना…

 

हॉस्पिटल में बच्ची से मुलाकात कर पीड़िता के मां-बाप से मिलीं दिल्ली कमिशन फॉर वुमन की चेयरपर्सन स्वाती मालीवाल ने बताया, ‘हॉस्पिटल में बच्ची बुरी तरह दर्द से कराह रही थी और मजबूर मां-बाप उसी के पास खड़े थे। ये रेप के उन सबसे बुरे मामलों में एक है जो मैंने अभी तक देखे हैं।

बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। रेप के बाद उससे बुरी तरह मारपीट की गई है।’ ये भी सामने आया है कि इस मामले में एक ऑटो चालाक और एक और किन्नर लिप्ट है जिनकी तालाश पुलिस कर रही है। वहीं एक आरोपी बैजू पुलिस की गिरफ्त में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top