National News

CBSE ने बदल दी है 10वीं और 12वीं की DATESHEET, एक क्लिक पर जानें

Ad

cbse students with 75 percent attendance/haldwanilive

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाओं की तारीखों को बदल दिया गया है। परीक्षाओं की तारीखों में हुए बदलाव को लेकर बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नया टाइमटेबल अपडेट कर दिया है। सीबीएसई की 12वीं के फिज़िक्स और अप्लाइड फिज़िक्स जैसे एग्ज़ाम जो पहले 13 मई को होने थे अब अब 8 जून को आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा 10वीं के भी कई सब्जेक्ट्स के पेपर की तारीखें बदली गई हैं। 10वीं की गणित की परीक्षा जो पहले 21 मई को होनी थी अब उसकी तारीख बदलकर 2 जून कर दी गई है। 10वीं के छात्र अब 21 मई को साइंस की परीक्षा देंगे। बताया जा रहा है कि सीबीएसई ने 14 मई को पड़ने वाले पर्व रजमान के कारण पहले से घोषित अपने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। आपको बता दें कि इस बार बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी और 7 जून को 10वीं की परीक्षाएं खत्म होंगी, जबकि 12वी की परीक्षाएं 14 जून को खत्म होंगी। ये पहले 12वीं की परीक्षा 11 जून को खत्म होने वाली थी।

10वीं की नई डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें

12वीं की  नई डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top