National News

बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर लगी आग, 5 लोगों की मौत

Ad

नई दिल्लीः सपनों की नगरी मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित सरगम सोसायटी के 14वीं मंजिल में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ दो और लोग जख्मी हैं जिसमें एक दमकलकर्मी भी शामिल है। सभी पांच लोगों की पहचान हो गई है। बता दें कि आग शाम 7 बजकर 50 मिनट पर लगी थी। बताया जा रहा है आग लेवल 3 स्तर की है।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्भया रेप केस के 6 साल बाद फिर दरिंदगी से कांपा भारत, उत्तराखण्ड में हैवानियत

मरने वालों के नाम सुनीता जोशी (72 साल ), बालचंद्र जोशी (72 साल), सुमन श्रीनिवास जोशी (83 साल), सरला सुरेश गांगर (52 साल) और लक्ष्मीबेन प्रेमजी गांगर (83 साल) की मौत हो गई। 86 साल के श्रीनिवास जोशी और फायरमैन छगन सिंह (28 साल) को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग खत्म, देवभूमि की जनता के लिए जॉन ने बोली ये बड़ी बात

आग को बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां लगाई गईं। दमकल विभाग का कहना है कि किस वजह से आग लगी पुख्ता तौर पर बता पाना मुश्किल है। फिलहाल बिल्डिंग में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

नहीं थम रहा है बागेश्वर एक्सप्रेस का कहर ,फिर किया विरोधियों का बुरा हाल, ये है नया कारनामा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top