National News

मतदान करने के लिए लाइन में खड़े 95 साल के बुजुर्ग की मौत, सदमे में परिवार

Ad

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव अपने दूसरे चरण में पहुंच गया है। गुरुवार को 12 राज्यों की 95 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की 35 सीटों पर भी मतदान होगा। यूपी की आठ और बिहार की पांच सीटें इनमें शामिल हैं,जिनमें अल्पसख्यंकों की आबादी निर्णायक है और उनका रुख काफी हद तक राजनीतिक दलों का भविष्य तय करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी बीच ओडिशा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मतदान के लिए पहुंचे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गंजाम जिला आस्का लोकसभा अंतर्गत सानखेमंडी कंसामारी बूथ पर मतदान के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग नटवर बेहरा की मौत हो गई है। बुजुर्ग की उम्र 95 साल बताई गई है। अचानक चक्कर आ जाने से वह नीचे गिर गए और उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह मतदान भी नहीं दे पाए। इस घटना के बाद उनका पूरा परिवार सदमें में हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में काफी हलचल देखने को मिल रही है। सत्ता में काबिज होने के लिए राजनेता विरोधियों की छवि खराब करने के लिए आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा रोजाना आपत्तिजनक बयान भी सामने आ रहे हैं। इसके अलावा भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस केंद्र सरकार के अधूरे कार्यों को जनता के सामने पेश कर रही है। इसके अलावा राफेल मुद्दा को भी चुनावी हथियार बनाया जा रहा है। वहीं भाजपा अपने काम के गुणगान के साथ कांग्रेस को भ्रष्टाचार की कंपनी बोल रही है।

मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कि ओडिशा में अपरान्ह एक बजे तक 33 फीसद मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि नक्सली हमले का शिकार हुई पोलिंग अधिकारी के परिवार को चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार मदद दी जाएगी। बुधवार को अपने निर्धारित बूथ पर जाते समय पोलिंग अधिकारी संयुक्ता दिगल की नक्सली हमले में मौत हो गई थी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top