National News

अरे,बिना मास्क वालों का काटती थी चालान,पकड़ी गई तो पता चला फर्जी है ASI जवान

Ad

अरे,बिना मास्क वालों का काटती थी चालान,पकड़ी गई तो पता चला फर्जी है ASI जवान

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां एक फर्जी महिला ASI को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला फर्जी पुलिस की वर्दी पहनकर, खुद को ASI बताती थी। और लोगों के फर्जी चालान भी काटती थी।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित का कहना है कि महिला की पहचान निलोठी निवासी तमन्ना जहां के रूप में हुई है। थाने में तैनात हवलदार सुमेर सिंह इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला को पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों के चालान काटते देखा। महिला पुलिसकर्मी परिचित नहीं होने की वजह से सुमेर को शक हुआ और उन्होंने थाने में फोन कर एक सिपाही को सादी वर्दी में बुला लिया। मौके पर पहुंचे सिपाही को सुमेर ने बिना मास्क के महिला के पास भेजा। महिला ने सिपाही को बिना मास्क देखकर चालान भुगतने के लिए कहा। सिपाही ने महिला से पूछ लिया कि वह कौन से थाने से है। इस पर महिला ने जवाब दिया कि वह तिलक नगर थाने में तैनात है। सिपाही ने बताया कि वह तिलक नगर थाने से है और उसने पहले कभी उसे नहीं देखा। यह बात सुनते ही महिला ड़र गई। इसके बाद थाने से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में तमन्ना ने बताया कि आर्थिक तंगी से निपटने के लिए उसने किंग्सवे कैंप से पुलिस की वर्दी खरीदी। एक दुकान से साधारण बिल बुक लिया और फिर लोगों का चालान करने लगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक उसने करीब आधा दर्जन लोगों का चालान किया है। वह लोगों का 200 रुपये का चालान करती थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top