National News

एकता का संदेश देने वाले नेता लाइव डिबेट में भिड़ गए, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने उठाया ये कदम..

Ad

नई दिल्ली: चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। विभन्न राज्यों ( मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव) विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे देश की सियासत गर्म हो रखी है। लोकसभा चुनाव से इन चुनावों को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा सकता है। इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन लोकसभा से पहले राजनीति दलों को ऊर्जा से भर देगा।इन सभी को बीच एक लाइव डिबेट में दो दलों को प्रवक्ताओं की लडाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/deshhitsamachar/videos/531032394049254/

चुनाव को लेकर एक निजी टीवी चैनल में डिबेट चल रहा था। किसी बात को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया और भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया आपस में भिड़ गऐ । भाजपा प्रवक्ता से हुई कहा-सुनी के दौरान सपा के प्रवक्ता ने क्रोध में आकर धक्का-मुक्की कर ली,जिसकी शिकायत भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एसएसपी अजय पाल शर्मा से की है।

एसएसपी अजय पाल शर्मा ने बताया की नोएडा के सेक्टर 20 के थाने में शिकायत मिली की सेक्टर 16 A में चल रहे लाइव टीवी शो में सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया से धक्का मुक्की करी तथा अपशब्द कहे । जिसके चलते सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को पुलिस हिराशत में लिया गया,टीवी चैनल से घटना की जानकारी मागी और उस घटना की विडियो रिकार्डिग भी मांगी है। वहींं घटना की जानकारी मिलने पर सपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच कर हंगामा करने लगे। मामले को तुल पकड़ता देख पुलिस ने सपा प्रवक्ता को एक्सप्रेस वे पुलिस स्टेशन पहुंचाना पड़ा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top