National News

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 66 साल की उम्र में निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

Ad

नई दिल्लीः मोदी सरकार-1 में वित्त मंत्री रहे और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का एम्स में निधन हो गया है। उन्होंने 12 बजकर 7 मिनट पर एम्स में अंतिम सांस ली। वो काफी दिनों से बीमार थे और उनका इलाज एम्स में चल रहा था। 66 वर्षीय जेटली 9 अगस्त से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती थे।

रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को उनका डायलिसिस किया गया था। शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती एम्स पहुंची थीं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई वरिष्ठ नेता जेटली को देखने एम्स जा चुके हैं।

max face clinic haldwani

अरुण जेटली मोदी के मंत्रिमंडल का अहम चेहरा थे, इस दौरान जेटली ने वित्त एवं रक्षा दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को लेकर उन्होंने खराब सेहत की वजह से 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। बता दें कि इसी साल 14 मई को एम्स में जेटली के गुर्दे का प्रत्यारोपण किया गया था।


पति को पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में चला पता, तो पति ने उठा दिया यह बड़ा कदम

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान से खुशखबरी, हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने बनाई टीम इंडिया में जगह

यह भी पढ़ें:उत्तराखण्ड में एक और हादसा, लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हैलीकॉप्टर क्रैश

यह भी पढ़ें उत्तराखंडः ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवती की हुई मौत, युवक घायल

Heading

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें:प्रेमी के साथ घर के सामान लेकर भागी तीन बच्चों की मां, पति को ऐसे दिया चकमा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top