National News

काले जादू के वजह से चार बुजुर्गों को पीट–पीट कर उतारा मौत के घाट

Ad

नई दिल्लीः भारत में काले जादू और अंधविश्वास के वजह से कई लोगों ने अपनी जान गवाई हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला झारखंड से सामने आया है। जहां गुमला के एक गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए चार लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

बता दें कि रविवार की सुबह हत्या करने से पहले पंचायत नें चारों लोगों की मौत का फरमान जरी किया था। गांव के लोगों ने पहले बैठक करी और इन लोगों का मौत के घाट उतारने का निर्णय लिया। निर्णय लेने के बाद गांव के लोगों ने चारों लोगों को घर से बाहर निकाला और उनको बड़ी ही बेरहमी से लाठी-डंडो से पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और गांव के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मारे गए लोगों में एक दंपती समेत दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। मारे गए लोगों की उम्र 60 से 70 साल के बीच बताई गई है। वहीं पता चला है कि इनमें से दो लोग झाड़-फूक और ओझा-गुनी का काम किया करते थे। एसपी अंजनी झा का कहना है कि हत्या किन वजहों से की गई है, इसका पता लगाया जा रहा है।   

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top