National News

कोरोना वायरस:इटली से भारत लौटे बुजुर्ग की मौत पंजाब में मौत!

नई दिल्ली: कोरोना ने पूरे देश में दशहत फैला दी है। मौत का आकंड़ा बढ़कर 4 हो गया है। यह मामला पंजाब से सामने आ रहा है। खबर के मुताबिक पंजाब में गुरुवार को कोरोना वायरस से 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलदेव सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि 12 दिन पहले बलदेव सिंह जर्मनी और इटली से भारत लौटे थे। वह नवांशहर के पठलावा गांव के रहने वाले थे।

सिविल अस्पताल बंगा की एसएमओ कविता शर्मा द्वारा अपडेट दिया गया कि बलदेव सिंह को पहले से दिल की बीमारी थी। विदेश से लौटे जिन लोगों की निगरानी की जा रही थी, बलदेव का नाम भी इसी लिस्ट में था। 11 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की, लेकिन तब तक उनमें कोरोना जैसे लक्षण नहीं थे।

18 मार्च को सुबह 6 बजे दिल में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। आधे घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बलदेव की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अफसरों को दी गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने शव से सैंपल लिए और उसे टेस्ट के लिए भेजा। इसमें कोरोनावायरस की पुष्टि हो गई।

To Top