News

ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या, मारी गई 10 गोलियां

Ad

नई दिल्ली: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। सेक्टर-9 में हमलावरों ने विकास चौधरी को 8 से 10 गोलियां मारी। विकास को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके से 12 खोखे बरामद हुए किए। घटना सुबह 9.05 बजे की है।  दिनदाहड़े हुई इस हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप में मचा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद फरीदाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विकास चौधरी पर हमला करने वालों की संख्या दो बताई जा रही है। जिस वक्त ये वारदात को अंजाम दिया गया विकास उस वक्त जिम जा रहे थे। विकास अपनी फाॅर्च्यूनर गाड़ी से उतरे और पानी की बोतल हाथ में ली वैसे ही हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। विकास अकेले थे। गोली उनकी गर्दन, छाती पर गाेली लगी। हमलावर सफेद रंग की एसएक्स 4 में आए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की तलाश में जुट गई है।पुलिस ने विकास का शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा दिया है।।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad
To Top