National News

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पहुंचे 20 लाख के पार, पढ़िए अब तक का सार

Ad

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आज यानी गुरुवार को कोविड-19 के मामलों ने 20 लाख का आंकड़ा पार कर दिया है। भारत में अब तक 20 लाख 19 हजार 930 (20,19,930) कोरोनावायरस के मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 41,573 की संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। राज्यवार देखा जाए तो अब तक सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में देखे गए हैं। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार असम और कर्नाटक में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत से आगे इस सूची में ब्राजील और अमेरिका हैं। आपको बता दें कि विश्व भर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 7 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा लोग अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको, और ब्रिटेन से हैं। आप यहां दुनिया के सबसे ज्यादा केस वाले देशों के बारे में देख सकते हैं।

cornona cases worldwide कोरोना वायरस संक्रमण

इन सबके बीच, सुखद खबर यह है कि भारत में संक्रमित हुए लोगों का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। जो कि अभी तक 67.6 पर है। इसके अलावा अब तक लगभग 13.5 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले 9 दिनों में भारत में हर रोज लगभग 50,000 मामले जुड़ रहे थे। 28 जुलाई 2020 को भारत में 15 लाख कोरोना वायरस के केस थे। उसके बाद मामलों में तेजी से उछाल आने के बाद, दुर्भाग्यवश हमने 20 लाख के आंकड़े को छू लिया है।

यह भी पढ़ें: पतंजलि पर कोरोनिल के लिये 10 लाख का जुर्माना, कोर्ट ने कहा लोगों को डराना बंद करें

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा अभी हालात काबू में

महाराष्ट्र में कोविड-19 केस केस की संख्या लगभग 5 लाख होने वाले हैं जिनमें से तीन लाख 16 हजार ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को ही महाराष्ट्र में 11514 नए मामले दर्ज किए गए। गुरुवार को सबसे ज्यादा केस के मामले में आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा जहां 10,328 नए मामले सामने आए।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने साउथ ईस्ट एशिया के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग में कहा कि वे भारत में अब तक वायरस की रोकथाम में सफल रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत में 50% केस मात्र 3 राज्यों से हैं। और बाकी 32% अन्य सात राज्यों से। बता दें कि इस समय भारत में रोज लगभग 6 लाख लोगों का परीक्षण किया जा रहा है। और कुल मिलाकर अब तक दो करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top