National News

बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट ठप, ऐप में ये दिक्कत

Ad

करीब 48 दिन के बाद आम यात्रियों के लिए ट्रेन सेवा 12 मई यानी कल से शुरू होने जा रही है। टिकट की बुकिंग 11 मई की शाम 4 बजे से शुरू होने वाली थी। लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से शाम 6 बजे दोबारा बुकिंग शुरू की गई। जहाँ कुछ जगह आईआरसीटीसी की वेबसाइट काम कर रही है, वहीं अन्य जगहों पर कनेक्शन काफी स्लो है। कुछ मार्ग जैसे रांची से दिल्ली की टिकट बुकिंग करने पर एरर मैसेज दिख रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, सोमवार को 4 बजते ही लोग टिकट बनाने के लिए लगातार आईआरसीटीसी की वेबाइट पर विजिट कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि वेबसाइट खुल रही है, जबकि कुछ अब तक टिकट बुकिंग नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उनका परेशान होना लाजमी है।

इससे पहले शाम 4 बजे जब दिक्कतें आईं तो रेलवे की ओर से कहा गया कि शाम 6 बजे से फिर बुकिंग शुरू होगी, तब किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएंगी। यात्रियों की असुविधा पर खेद जताते हुए रेलवे ने कहा था कि स्पेशल ट्रेनों से संबंधित डेटा आईआरसीटीसी की वेबसाइट में फीड किया जा रहा है। जिस वजह से टिकट बुकिंग सुविधा थोड़ी देर में उपलब्ध होगी।

लेकिन 6 बजे जैसे ही दोबारा बुकिंग शुरू हुई और फिर वेबसाइट और ऐप ओपन होने में दिक्कतें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से वेबसाइट में दिक्कतें आ रही हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या रेलवे को पता नहीं था कि बुकिंग शुरू होते ही ज्यादा ट्रैफिक होगी, फिर इससे निपटने के उपाय क्यों नहीं किए गए? जिन यात्री को कल सफर करना है कि अगर वो अभी टिकट नहीं बना पाते हैं तो सवाल खड़ा होगा ही।

आपको बता दे की ट्रेन में सफर के लिए आपको 2 घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा और टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top