Nainital-Haldwani News

माधुरी को लोकसभा टिकट देने की तैयारी में भाजपा, तीन लाख वोट से जीते सांसद का कटेगा टिकट!

Ad

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। साल 2014 की तरह भाजपा एक बार फिर 272 के आंकड़े को पार करने का प्लान बना रही है। इसी क्रम में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ माधुरी दीक्षित।

लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए भाजपा बॉलीवुड का साथ ले रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव में माधुरी दीक्षित को टिकट दे सकती है। बता दें कि इसी साल जून में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नेअदाकारा से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। शाह उस समय पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत मुंबई पहुंचे थे।

माधुरी ने भी भरी हामी!

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा माधुर दीक्षित को अपनी ओर करने पर विचार कर रही है। उन्हें  पुणे लोकसभा सीट से टिकट दिया जा सकता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट भाजपा के पास गई थी। तब अनिल शिरोले ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वजीत कदम को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।  अनिल शिरोले को टिकट ना देकर माधुरी को टिकट देना भाजपा के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। तीन लाख वोट से जीत बताती है कि उनकी लोगों को अच्छी पकड़ है और अगर टिकट कटने को लेकर विरोधी हवा चली तो वो भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है।

माधुरी को चुनाव लड़ाने की योजना के बारे में भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘इस तरह के तरीके नरेंद्र मोदी ने गुजरात में तब अपनाए थे जब वह पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में सभी उम्मीदवारों को बदल दिया और पार्टी को उस फैसले का लाभ मिला।’

उन्होंने कहा, ‘नए चेहरे लाए जाने से किसी के पास आलोचना के लिए कुछ नहीं था। इससे विपक्ष आश्चर्यचकित रह गया और भाजपा ने अधिक से अधिक सीट जीतकर सत्ता कायम रखी।’ नेता के अनुसार, इसी तरह का सफल प्रयोग 2017 में दिल्ली के निकाय चुनावों में भी किया गया जब सभी मौजूदा पार्षदों को टिकट देने से इनकार कर दिया गया। भाजपा ने जीत हासिल की और नियंत्रण बरकरार रखा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top