National News

शराब लेने पहुंचे शख्स ने ठेके के सामने ही कर ड़ाली आरती,तोड़ा नारियल,देखें Video

Ad

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन को 17 मई तर बढ़ा दिया गया। वहीं लॉकडाउन के बीच लोगों को शराब के ठेके खुलने का बेसबरी से इंतजार था। 4 मई से ग्रीन जोन में शराब के ठेके खुलने की इजाजत दी है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। शराब का ठेका खुला तो एक शख्स ने दुकान के बाहर आरती की और नारियल फोड़ दिया। ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब की दुकान खुली तो एक शख्स दुकान की सीढ़ियों के पास आया और आरती करने लगा और फिर उसने सीढ़ियों पर ही नारियल तोड़ दिया। बालाजी नाम के ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘शराब पीने वाला शख्स शराब की दुकान की पूजा करते हुए। बेंगलुरु में दुकान खुली तो ऐसा देखने को मिला। वीडियो देखने के बाद समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहूं…’

बता दें कि इस वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 200 से ज्यादा लाइक्स और 70 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top