National News

क्या BJP का दामन थामेंगे एमएस धोनी? जेपी नड्डा ने दिया ये जवाब, जानिए

Ad

नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलों के बीच भाजपा नेता संजय पासवान ने दावा किया था कि, धोनी संन्यास के बाद भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक धोनी की तरफ से इस बारे में किसी प्रकर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी नेताओं को जीत का मंत्र देने के लिए झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हुए हैं। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जेपी नड्डा ने राज्य स्तर पर पार्टी में बड़े बदलाव करने का संकेत दिया है।

उन्होंने बताया कि हमने संरचनात्मक और सांगठनिक स्तर पर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की है। झारखंड में नवबंर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान एक सवाल पर जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि यदि क्रिकेटर महेंद्र धोनी बीजेपी ज्वॉइन करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी का पूरा ध्यान सदस्यता अभियान पर है। इसी को देखते हुए पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय किया जा रहा है. नड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मिशन 65 प्लस की उपलब्धि हासिल करने के लिए वे आशान्वित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top