National News

प्रेमी को पति बनाकर क्वारंटाइन सेंटर में रह रही थी शादीशुदा महिला कॉंस्टेबल

Ad

क्वारंटाइन सेंटर में साथ रहने के लिए महिला कॉन्स्टेबल ने प्रेमी को बनाया पति, पकड़ी गई

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दस्तक के बाद से देश में हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। 22 मार्च को देश में जनता CURFEW लगा था, उसके बाद जिंदगी पटरी पर नहीं आ पाई है। सेवाएं खोली जरूर हैं लेकिन जनता डर के साए में रह रही है। कोरोना वायरस बेहद ही गंभीर मामला है लेकिन कुछ घटनाएं ऐसे हो रही हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर करती है। हमने लोगों के क्वारंटाइन सेंटर से लोगों के भागने के किस्से सुने,बॉर्डर पर शादी के मामले सामने आए और अब एस ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां एक महिला कॉंस्टेबल ने प्रेमी के साथ रहने के वजह से झूठा बोला और उसे पति बना दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह मामला है महाराष्ट्र के नागपुर का। एक महिला कॉन्सटेबल ने अपने प्रेमी के साथ क्वारंटाइन (Quarantine) में रहने के लिए के लिए उसे अपना पति बता दिया, जबकि महिला कॉन्स्टेबल का प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला कॉन्स्टेबल को उसके स्टॉफ के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने की वजह से क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया था। महिला कॉन्स्टेबल ने क्वारंटाइन सेंटर की अथॉरिटी को बताया कि उसका पति (बाद में उसका प्रेमी निकला) जो पोस्टल डिपार्टमेंट में काम करता है उसे भी सुरक्षा के लिहाज से क्वारंटाइन किया जाना चाहिए। महिला कॉन्स्टेबल के कहने पर उसे और उसके प्रेमी को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) में साथ में क्वारंटाइन किया गया था।

सच्चाई तब सामने आई तब क्वारंटाइन हुए युवक की पत्नी उसे खोजने लगी। उसे इस बारे में जानकारी नहीं थी वो क्वारंटाइन सेंंटर में हैं। वह तीन दिन तक अपने घर नहीं गया था। वो पति को खोजने लगी तो उसे अफेयर के बारे में पता चला। फिर में सीधा क्वारंटाइन सेंटर पहुंच गई, हालांकि इस दौरान उसे सुरक्षाकर्मियों ने उसे एंट्री नहीं करने दी। मामला पुलिस प्रशासन के पास पहुंचा और जांच की गई तो सामने आया कि महिला कॉन्स्टेबल और उसके प्रेमी की मुलाकात पिछले साल अक्टूबर के महीने में एक सरकारी प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी और दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। इस सबके बीच युवक को दूसरे क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top