National News

हथिनी के बाद अब गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक,वीडियो हुआ वायरल

Ad

हथिनी के बाद अब गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक,वीडियो हुआ वायरल,देखें

इंसान इतना नीचे गिर जाएगा शायद ही इसकी किसी ने कल्पना की होगी। केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था। जिसकी वजह से उस मासूम गर्भवती की मौत हो गई थी। यह मामला अभी शांत भी नही हुआ कि एक और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है। जहां एक गर्भवती गाय को विस्फोटक खिला दिया गया। इसके वजह से गर्भवती गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे गाय के मालिक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि घटना हिमाचल प्रदेश क बिलासपुर में झंडुता इलाके की है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमाचल पुलिस ने इसपर मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच में जुट गया है। घटना को लेकर लोग काफी आक्रोश में हैं। वीडियो के वायरल होते ही देश के लोग आग-बबूला हो गए हैं। हमारी आपसे अपील है कि जानवरों को भी जीने का अधिकार हैं। उनके प्रति हमेशा प्रेम भाव रखें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top