National News

स्ट्रांग रूम में चूहो से जूझती EVM,अधिकारियों ने लिए ये एक्शन तो बिगड़ी कर्मचारी की तबीयत

Ad

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दलों के अलावा उसे सफल बनाने के लिए तमाम सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी जुटे हुए है। चुनाव को नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी बीच आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को चूहे नुकसान पहुंचा रहे हैं। खबर के अनुसार आगरा में लोकसभा चुनाव से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच मंडी समिति में रखीं ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को चूहो  नुकीले दांत प्लास्टिक के बक्सों को भेद रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस परेशानी से निजात पाने के लिए चूहों को मारने के लिए दवा डाली जा रही है। फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी गल्ला मंडी है। यहां अनाज के बड़े-बड़े गोदाम हैं। बीजों का भंडार है। ऐसे में यहां काफी संख्या में चूहे हैं।इसी गौदाम को  स्ट्रांग रूम  बनाया गया है।

रूम की सफाई कराई गई लेकिन चूहों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को चूहे मारने की दवा डाली गई और इस कारण से कर्मचारियों का काम करना भी मुश्किल हो गया है। दिन में तेज धूप और कमरे में घुटन होने के कारण एक कर्मचारी बेहोश भी हो गया था। उसे तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।

वहीं चूहों से यहां रखीं ईवीएम को भी खतरा है। चूहे ईवीएम के प्लास्टिक बक्से कुतर रहे हैं।  बता दें कि 18 अप्रैल को होने वाले मतदान होने वाला है। उससे पहले ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने का काम चल रहा है। इसके लिए तमाम अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top