National News

विंग कमांडर अभिनन्दन के साथ कौन थी ये महिला, हर कोई जानना चाहा रहा है…

नई दिल्ली:विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार रात भारत वापस लौट आए है। उनके भारत लौटने पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। हर कोई अपने वीर विंग कमांडर को सलाम कर रहा है। वह पाकिस्तान में करीब 60 घंटा रहे। उन्हें पाकिस्तानी सेना ने 27 फरवरी को हिरासत में लिया था। उन्हें भारत वापस लाने के लिए पूरे भारतवर्ष ने आवाज उठाई थी।

विंग कमांडर अभिनन्दन को शुक्रवार  9:10 बजे पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमृतसर के अटारी बार्डर पर भारत को सौंप दिया। इस दौरान उनके साथ एक महिला भी थीं। लोग जानना चाहा रहे हैं आखिर यह महिला कौन हैं। लोग मान रहे हैं कि यह उनकी पत्नी या परिवार की कोई सदस्य हैं। लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि वह पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में निदेशक डॉ फरिहा बुगती हैं।

डॉक्टर बुगती एक एफएसपी (भारत के आईएफएस के बराबर) अधिकारी हैं और अपने विदेश कार्यालय (भारत के विदेश मंत्रालय के समकक्ष) पर भारत के मामलों को संभालने की प्रभारी हैं। बता दें कि वह पाकिस्तान जेल में बंद कुलभूषण जाधव के मामले को संभालने वाले मुख्य पाक अधिकारियों में से एक हैं। जाधव पर भारतीय जासूस होने का आरोप लगाया गया है। वह पिछले साल इस्लामाबाद में जाधव, उनकी मां और पत्नी के बीच मुलाकात के दौरान भी मौजूद थीं।

बता दें कि अभिनन्दन की रिहाई में हुई देरी के बाद पाकिस्तान की कार्यशैली सवालों के घेरे पर है। अमन की बात करने वाले पाकिस्तान ने अभिनन्दन को भारत को सौंपने से पहले वीडियो जारी करवाता है जिसमें भारतीय मीडिया के लिए नकारात्मक बाते बुलवाई जाती है। पाकिस्तान का असली चहरा एक बार फिर लोगों के सामने आया है। आतंक को पनाह देने के बाद वो बोलता आया है कि हम आतंकियों पर कार्रवाई करेंगे लेकिन भारत समेत कुछ देश इस आतंका शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले कुछ दिन से पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है।

 

To Top