Nainital-Haldwani News

अद्भुतः सीढ़ी चढ़कर गर्जिया देवी के दरबार में पहुंचे हाथी,Internet पर वायरल हुई तस्वीरें

Ad

रामनगरः रामनगर स्थित मां गर्जिया देवी मंदिर पूरी दुनिया में मशहूर है। देश से ही नही बल्की विदेशों से भी भक्त मां के दर्शन के लिए मां के दरबार पहुंचते हैं। 28 जून की रात मंदिर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी आप कल्पना भी नही कर सकते। हाथियों का एक झुंड मां के दर्शन के लिए पहुंचा। मां के दर्शन के लिए एक नही बल्की हाथियों का एक पूरा झुंड मां के दरबार पर पहुंचा। अद्भुत बात तो यह है कि कुछ हाथी तो सीढ़ियां चढ़कर मंदिर के आधे रास्ते तक पहुंच गए। एक हाथी ने तो मंदिर की 50 सीढ़ियां तक का सफर तय कर लिया था। यह अद्भुत नजारा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि घटना 28 जून की है। गर्जिया मंदिर के सचिव देवीदत्त दानी का कहना है कि करीब 9 बजे हाथियों का एक झुंड मंदिर परिसर के पास पहुंचा। परिसर से होते हुए ये झुंड मंदिर में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार के सामने आकर खड़ा हो गया। हाथियों का झुंड करीब 15 मिनट तक वहीं रहा। इस दौरान हाथी सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश करते रहे, और एक हाथी 50 सीढ़ियां तक चढ़ गया। कुछ सीढ़ियां चढ़ने के बाद हाथी वापस लौट गए और मंदिर परिसर में ही घूमने लगे। कुछ समय बाद हाथियों का झुंड जंगल में वापस लौट गया। यह नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं हाथियों के मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसा अद्भुत नजारा उन्होने पहली बार देखा।

ऐसी दोस्ती से दूर रहें,उत्तराखंड में मोबाइल के लिए दोस्तों ने अपने ही दोस्त को मार डाला

उत्तराखंड में बिना परीक्षा दिए पास होंगे कंटेनमेंट जोन के विद्यार्थी

उत्तराखंड के लोगों को मिली बड़ी सौगात,किसी भी दुकान से ले सकेंगे सस्ता राशन

कृपया ध्यान दें, एक जुलाई से बदल गया है उत्तराखंड पहुंचने वाली प्लाइटों का समय

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top