Nainital-Haldwani News

रुद्रपुर में गजब हो गया,शादी के मंडप से लुटेरी दुल्हन 60 हजार रुपये लेकर फरार

Ad

रुद्रपुर में गजब हो गया,शादी के मंडप से लुटेरी दुल्हन 60 हजार रुपये लेकर फरार

रुद्रपुरः शहर में एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां गांधी पार्क में बुधवार को शादी के मंडप से एक लुटेरी दुल्हन 60 हजार रुपये लेकर बाइक में बैठकर फरार हो गई। दुल्हने के भागने के बाद बिचौलिया महिला भी बहाना कर मौके से भागने लगी तो वर पक्ष ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

राहत भरी खबर, हल्द्वानी निलकंठ हॉस्पिटल के पांच डॉक्टरों की रिपोर्ट नेगेटिव आई

ऐसी दोस्ती से दूर रहें,उत्तराखंड में मोबाइल के लिए दोस्तों ने अपने ही दोस्त को मार डाला

उत्तराखंड में बिना परीक्षा दिए पास होंगे कंटेनमेंट जोन के विद्यार्थी

घटना के बाद काशीपुर निवासी मनोज ने पुलिस को बताया कि चार महिने पहले उसकी मुलाकात ठाकुरद्वारा निवासी एक युवर से हुई थी। उसने युवक से शादी के लिए लड़की देखने की बात कही तो उसने एक महिला बिचौलिया से सपंर्क करवाया। महिला ने लॉकडाउन से पहले रुद्रपुर पहुंचकर एक लड़की से मुलाकात करवाई। पहली बार लड़की देखने के समय दुल्हन पक्ष की ओर से 70 हजार रुपये की मांग खरीदारी के लिए की गई थी, वर पक्ष ने बाद में खरीदारी करने की बात कही। सोमवार को महिला बिचौलिया ने रुद्रपुर में शादी करने की बात कही।

इस पर दूल्हा मनोज अपनी दीदी अनीता, बड़े भाई विजेंद्र पाल और बहनोई हरीश सिंह के साथ रुद्रपुर पहुंच गया। वधू पक्ष की ओर से दुल्हन समेत चार लोग शादी समारोह में पहुंचे। गांधी पार्क में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। बिचौलिया महिला ने उसके परिवारवालों से 60 हजार रुपये दुल्हन के लिए कपड़े खरीदने की बात कहकर ले लिए। कपड़े खरीदने को जाने की बात कहकर दुल्हन युवक और एक अन्य महिला के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। बिचौलिया महिला भी बहाना बनाकर भागने लगी तो शक होने पर वर पक्ष के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दूल्हे की दीदी अनीता का कहना है कि दोनों के शादी काशीपुर में होनी थी लेकिन वधू वक्ष ने अपनी प्लानिंग के चलते रुद्रपुर में शादी करने के लिए कहा। पकड़ी गई महिला बिचौलिया से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। लेकिन वो बार बार अपना बयान बदल रही है।

उत्तराखंड के लोगों को मिली बड़ी सौगात,किसी भी दुकान से ले सकेंगे सस्ता राशन

कृपया ध्यान दें, एक जुलाई से बदल गया है उत्तराखंड पहुंचने वाली प्लाइटों का समय

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top