National News

केवल 23 साल की उम्र में चला गया वीर प्रशांत, अंतिम यात्रा में जयकारों से गूंजा इलाका

Ad

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए प्रशांत शर्मा के परिवार को मिला मुआवजा व सरकारी नौकरी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के मुजफफरनगर निवासी वीर सैनिक प्रशांत शर्मा आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। शहादत की खबर मिलते ही पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर सैन्य गाड़ी द्वारा लाया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

शहीद प्रशांत शर्मा के परिवार को प्रदेश के गन्‍ना मंत्री सुरेश राणा ने मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपए की धनराशि दी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। साथ ही यह घोषणा की गई की मुजफ्फरनगर की एक सड़क का नाम शहीद सैनिक प्रशांत शर्मा के नाम से रखा जाएगा।

प्रशांत शर्मा के परिजन को 50 लाख का चेक सौंपा गया

आपको बता दें शहीद वीर प्रशांत की उम्र सिर्फ 23 वर्ष की थी और दिसंबर में उनकी शादी होने वाली थी। घर परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी तथा खुशी माहौल था। लेकिन शहादत की खबर ने खुशी के माहौल को गम में बदल दिया परिवार में सबका रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े: इंटरव्यू देने के बाद फिर से ट्रोल होने लग गई हैं रिहा चक्रवर्ती

यह भी पढ़े: अब BSNL के ग्राहकों को मिलेगा तेज रफ्तार इंटरनेट, कंपनी ने शुरू किया ट्रायल

वीर प्रशांत शर्मा 2015 में स्पोर्ट्स कोटे से सेना में भर्ती हुए थे और राष्ट्रीय राइफल की 50वीं बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे। प्रशांत शर्मा की पोस्टिंग जम्मू के पुलवामा में थी और शुक्रवार की आधी रात को आतंकियों के एनकाउंटर के समय प्रशांत शहीद हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top