National News

रायपुर के ऊपर से गुजर रहे विमान के पायलट को आया हार्टअटैक, टल गया बड़ा हादसा

Ad

नई दिल्ली: मास्को से ढाका जा रहे विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के पायलट को दिल का दौरा पड़ गया। उस वक्त विमान रायपुर के ऊपर से गुजर रहा था। विमान को पायलट के साथ संचालित कर रहे को-पायलट ने तुरंत कोलकाता एटीसी से संपर्क किया और पायलट के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतरने के निर्देश दिए गए। को-पायलट ने विमान को सुरक्षित नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया। उन्होंने तुरंत एटीसी संपर्क किया और वहां से आपात लैंडिंग की इज्जात दी गई। उनकी सूझबूझ की वजह से ही यात्रियों को सुरक्षित लैंड कराया गया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। नागपुर में लैंडिंग के बाद विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है ।

ADVERTISEMENTS Ad

 पायलट को दिल का दौरा पड़ने के कारण आपात स्थिति में नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे विमान बांग्लादेश विमानन कंपनी के विमान ने 11 घंटे बाद ढाका के लिए उड़ान भरी, लेकिन पायलट की स्थिति अब भी गंभीर है और उसका यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ढाका से मस्कट जा रहे इस बोइंग विमान में 126 यात्री सवार थे। विमान चालक को दिल का दौरा पड़ने के कारण विमान को शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर नागपुर में आपात स्थिति में उतारा गया था। विमान बांग्लादेश ने चालक दल के वैकल्पिक सदस्यों का प्रबंध किया, जो नागपुर आए। इसके बाद विमान ने शुक्रवार को रात 10 बजकर 37 मिनट पर यात्रियों के साथ अपने गंतव्य स्थल की ओर उड़ान भरी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top