National News

जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू ने पैर में दर्द की शिकायत की, डॉक्टर ने कहा वजन कम करो

Ad

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू जेल में बंद हैं लेकिन उनको लेकर खबरे लगातार सामने आ रही है। सिद्धू को वर्ष 1988 में ‘रोड रेज’ में एक व्यक्ति की मौत के मामले में सजा सुनाई गई थी। वह पटियाला केंद्रीय जेल में एक साल की सजा काट रहे। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने घुटने में दर्द की शिकायत की है। इसके बाद एक हड्डी रोग सर्जन ने जेल के अंदर सिद्धू की जांच की और उन्हें वजन कम करने की सलाह दी।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धी फर्श पर सो रहे हैं और इससे उन्हें टिकट हो रही है। डॉक्टर ने सिद्धू को फर्श के बजाय बिस्तर पर सोने की भी सलाह दी गई है। जेल प्रशासन ने डॉक्टर की सलाह पर सिद्धू को हार्ड बोर्ड बेड उपलब्ध कराया है। सिद्धू (58) एम्बोलिज्म जैसी चिकित्सीय स्थितियों से पीड़ित हैं और उन्हें लीवर की बीमारी भी है। 2015 में, सिद्धू का दिल्ली के एक अस्पताल में एक्यूट डीप वीन थ्रॉम्बोसिस (डीवीटी) का भी इलाज हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top