Nainital-Haldwani News

NCC प्रश्नपत्र लीक होने के बाद स्थगित हुई परीक्षा, मामले की जांच के आदेश जारी

Ad

NCC C Certificate Paper Leak: Under Investigation: फ़ौज की वर्दी पहन कर देश की सेवा करना हर उत्तराखंड निवासी के लिए बचपन का सपना होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए यहाँ के युवा दिन-रात मेहनत तो करते ही हैं साथ ही अपनी पढ़ाई भी पूरी करते हैं। स्कूली स्तर से ही फ़ौज और फ़ौज की व्यवस्था की जानकारी देने के लिए नेशनल कैडेट कोर (NCC) का छात्रों से परिचय कराया जाता है। कई छात्र स्कूल से ही NCC में सक्रीय रहने लगते हैं और NCC ‘A’ सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेते हैं तो कई कॉलेज में प्रवेश लेकर NCC ‘B’ सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हाल ही में कुमाऊं विश्वविश्यालय नैनीताल से NCC ‘C’ सर्टिफिकेट के लिए होने वाली लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल है। आपको बता दें कि, शनिवार को नैनीताल में अपनी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी NCC कैडेट्स को जब पता लगा की प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो चूका है और अभी परीक्षा होना संभव नहीं है, तो निराशा के साथ उन सभी के मन में कई प्रश्न भी उठ रहे थे। नियमित और अनुशासित दिनचर्या का पालन कर ये सभी छात्र अपनी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उपस्थित हुए थे लेकिन विवि प्रबंधन के भीतर भंग हुए अनुशासन के कारण उन सभी की परीक्षा टल गई। रविवार प्रातः 10 बजे NCC ‘C’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देने 79 बटालियन के नेवल व आर्मी के 300 कैडेट बिना परीक्षा दिए परीक्षा केंद्र से लौट गए।

परीक्षा प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रोo एचसीएच बिष्ट ने प्रश्नपत्र लीक होने के विषय में कुछ भी स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी, उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि परीक्षा रद्द करने के आदेश उन्हें NCC ग्रुप कमांडेंट कर्नल दिनेश सिंह ऐरी से मिले। सभी NCC ‘C’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देने पहुंचे कैडेट्स के लिए इसी खबर से जुड़ी एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है। रविवार को रद्द हुई ‘C’ सर्टिफिकेट की परीक्षा NCC मुख्यालय की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की गई थी जो अब पुनः 25 फ़रवरी को कराई जाएगी। प्रश्न पत्र के लीक होने के बाद इस मामले पर जांच बैठा दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top