Dehradun News

उत्तराखंड में नई बीमारी की एंट्री, बच्चों के लिए खतरा बनी HFMD, ज़रूर पढ़ें

Ad

देहरादून: कोरोना महामारी से लंबे समय तक जूझने के बाद अब उत्तराखंड राज्य में एक नई बीमारी ने प्रवेश कर लिया है। देहरादून शहर में छोटे बच्चों में एचएफएमडी (Hand Foot Mouth Disease) तेजी से फैल रही है। इस बीमारी में बुखार और दर्द के साथ शरीर में फफोले व दाने निकल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी एक से दूसरे बच्चे में फैलती है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कुछ दिनों से शहर के विभिन्न निजी और सरकारी अस्पतालों में ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिन्हें इस बीमारी के लक्षण हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, छह साल से कम उम्र वाले बच्चों को यह दिक्कत ज्यादा होती है। इसके लक्षणों में प्रमुख रूप से तेज बुखार आना, गले में दर्द, खाना खाने में दिक्कत, मुंह के बाहर-भीतर दाने अथवा छाले होना है।

इसके साथ ही इस बीमारी में हाथ और पैरों पर फफोलेदार दाने भी आने लग जाते हैं। बेहद जरूरी है कि इस बीमारी से बचा जाए। बच्चे में यह लक्षण दिखते ही तुरंत डाक्टर को दिखाएं और घर से बाहर ना भेजें। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरल पदार्थ, फल का सेवन अधिक कराएं। कोरोना वायरस की तरह ही इस संक्रमण की रोकथाम के लिए भी बार-बार हाथ धोएं और मास्क लगाकर रखें।

जानकारी के मुताबिक यह एक बच्चे से 10 बच्चों को संक्रमित कर सकता है। बीमारी होने पर बच्चे को घर में क्वारंटाइन करना आवश्यक है। हालांकि छह सात दिन मे ही बच्चा ठीक हो दाता है। दून मेडिकल कालेज अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. विशाल कौशिक ने बताया कि एचएफएमडी (Hand Foot Mouth Disease) बीमारी तेजी से फैल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top