Uttarakhand News

उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ, राज्य को मिल सकता है उपमुख्यमंत्री

उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ, राज्य को मिल सकता है उपमुख्यमंत्री

देहरादून: प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि शपथग्रहण समारोह अकेले सीएम धामी का ही होगा। उनके अलावा बाकी मंत्रिमंडल में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। लेकिन जातीय संतुलन बनाने की स्थिति में गढ़वाल से किसी विधायक को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। जिसमें फिलहाल एक नाम खासा आगे चल रहा है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में अब ज़्यादा वक्त नहीं बचा है। इसलिए भाजपा मंत्रिमंडल में कोई खास बदलाव करती नहीं दिख रही है। ऐसी स्थिति में पिछली तीरथ टीम में शामिल रहे चेहरों को ही दोहराया जा सकता है। तीरथ टीम में भी उनसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल के तकरीबन सभी पुराने सदस्यों को जगह दी गई थी।

यह भी पढ़ें: इतिहास बदलने के साथ कुमाऊं से मिला उत्तराखंड को युवा मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: कांवड़ियों को रोकने के लिए उत्तराखंड की सीमाओं को सील करने की तैयारी

इसी कड़ी में धामी सरकार भी नज़र आ सकती है। ज्यादातर पुराने मंत्रियों को ही पुष्कर सिंह धामी की टीम में शामिल करने की तैयारी है। हालांकि कैबिनेट में कुमाऊं मंडल के वजन को देखते हुए संतुलन के लिहाज से उपमुख्यमंत्री का पद गढ़वाल के खाते में आ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चर्चाएं तेज हैं कि यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी मगर कयास लगने शुरू हो गए हैं। चर्चा यह भी है कुछ अन्य विधायकों के दावे पर भी पार्टी विचार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: CM बनने के बाद पहली बार बोले पुष्कर सिंह धामी, कहा जनता का भरोसा जीतेंगे

यह भी पढ़ें: मिलिए उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री से…. पुष्कर सिंह धामी के राजनैतिक सफर पर डालें नजर

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड का बदला इतिहास, सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का बदलेगा इतिहास… सबसे युवा मुख्यमंत्री मिलना तय !

To Top