Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से पहाड़ों को जाने वालों को होगी दिक्कत, केमू की हड़ताल हुई शुरू

Ad

Kemu Bus Service Strike Update: नए साल की शुरुआत में हर कोई बस पिछले साल से कम परेशानी की प्रार्थना करने के लिए अपने इष्ट देवों के मंदिर का रुख करता है। लेकिन इस बार उन सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक दिल दुखाने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। बड़ी खबर यह है कि केमू बस चालकों ने आज से यानी 01 जनवरी 2024 से अनिश्चितकाल तक हड़ताल की घोषणा कर दी है। अभी तक प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन (केएमयू) ने यह हड़ताल केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए हिट एंड रन नियम के विरोध में की है।

ADVERTISEMENTS Ad

केमू  स्टेशन प्रभारी गोपाल दुम्का द्वारा सभी को सूचित किया गया है कि सोमवार से हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए केमू की कोई भी बस संचालित नहीं की जाएगी। और यह हड़ताल नए साल के पहले ही दिन शुरू हुई है, जिस समय पर्वतीय क्षेत्र कई पर्यटकों का ठिकाना बने हुए हैं। और केमू बसें केवल सैलानियों के लिए नहीं बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों के लिए भी आवागमन का मुख्य साधन मानी जाती हैं। लेकिन इस हड़ताल से लगता है कि अब हल्द्वानी से यात्रियों को वाहनों के लिए थोड़े से बहोत ज़्यादा संघर्ष करना पड़ेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सड़क दुघर्टनाएं होने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई के न‌ए नियम लागू किए जा रहे हैं। जिसमें बस चालकों के लिए दंड सुनिश्चित किया गया है जिसमें 10 साल कि सजा और 5 लाख का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। इसी नियम से नाखुश नज़र आ रहे सभी केमू बस चालकों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं यात्रियों की समस्या और बढ़ने की भी संभावना है। क्योंकि जहाँ एक तरफ केमू की हड़ताल शुरू हो चुकी है तो वहीं उत्तराखंड रोडवेज़ के बस चालकों ने भी रोडवेज़ प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस देने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top