Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: टांडा जंगल में कपड़े में लिपटा मिला नवजात का शव,मचा हड़कंप,तफ्तीश में जुटी पुलिस

हल्द्वानी: टांडा जंगल में कपड़े में लिपटा मिला नवजात का शव,मचा हड़कंप,तफ्तीश में जुटी पुलिस
Ad

लालकुआं: सुबह सुबह क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है। यहां अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक से टांडा जंगल सटा हुआ है। यहां पर सुबह ग्रामीणों को नवजात का शव दिखा तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही तफ्तीश भी शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल गुरुवार सुबह जब कुछ ग्रामीण वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर के पास से गुजर रहे थे। तो वहीं पीछे टांडा जंगल में एक संदिग्ध कपड़े में उन्हें कुछ दिखाई दिया। जब गौर से देखा तो लगा कि कपड़े में लपेटा हुआ एक नवजात शिशु का शव पड़ा है। इस पर ग्रामीणों ने फौरन नगरीय पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद कोतवाल संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में चलेंगे सार्वाजनिक वाहन, इन 5 नियमों का पालन करना अनिवार्य, SOP जारी

यह भी पढ़ें: आरासल्पड़:भुवन जोशी मौत मामले में अपडेट,आरोपियों की जमानत अर्जी नामंजूर

मौके पर पहुंचकर पहले तो पुलिस बल ने सारा मुआयना किया। उसके बाद वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। फिर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने वहां काफी भीड़ लगा ली थी। क्षेत्र मे हड़कंप मचने के साथ तरह तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं। लोगों का मानना है कि पूर्ण रूप से विकसित हो चुका मृत नवजात 6 से 7 महीने के बीच का रहा होगा। अनुमान है कि बिन व्याही मां ने लोक लाज के भय से मृत नवजात को जंगल मे फेंका होगा।

कोतवाल संजय कुमार ने मामले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक के पास करीब 100 मीटर दूर जंगल में नवजात का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव का डीएनए भी कराया जाएगा। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में रिकवरी रेट 93 प्रतिशत पार,23259 कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र दिल्ली दौरे पर,कयास लगने शुरू

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सरयू नदी में नहाने गए पांच किशोरों के शव मिलने से सनसनी,मृतकों में दुल्हन के दो सगे भाई शामिल

यह भी पढ़ें: कैबिनेट का फैसला, पर्यटन व्यवसायियों को मिलेगी राहत, एक क्लिक में जानें पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top