Pithoragarh News

उत्तराखंड: सरयू नदी में नहाने गए पांच किशोरों के शव मिलने से सनसनी,मृतकों में दुल्हन के दो सगे भाई शामिल

उत्तराखंड: सरयू नदी में नहाने गए पांच किशोरों के शव मिले,मृतकों में दुल्हन के दो सगे भाई शामिल

पिथौरागढ़: हादसे होने पर इंसान को रोने पर मजबूर होना पड़ता है। और कोई चारा बचता भी नहीं है। सरयू नदी के पानी ने यहां नहाने आए पांच किशोरों को खुद में समा लिया। इस हादसे में पांचों के पांच किशोरों की मौत हो गई। इनमें दुल्हन का सगा और चचेरा भाई भी शामिल है। शादी की सारी खुशियां पल भर में गम में तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार सभी किशोर दुल्हन को विदाई के बाद ससुराल तक छोड़ने आए थे।

दरअसल बीते दिन सेराघाट के रामपुर से एक बारात गणाईगंगोली के धौलियाइजर कूना गांव गई थी। बारात शादी होने के बाद दुल्हन को लेकर लौटी। दुल्हन को ससुराल छोड़ने उसके साथ एक भाई, चचेरा भाई सहित तीन अन्य युवक भी रामपुर गए थे। अब ये पांचों युवक बुधवार सुबह को रामपुर से लगभग आधा किमी दूर बहने वाली सरयू नदी में नहाने चले गए। किशोरों को नदी के बहाव और गहराई का कोई अनुभव नहीं था।

पांचों किशोरों ने नदी में नहाना शुरू किया तो वे धीरे धीरे गहराई वाली जगह में डूबने लगे। गौरतलब है जिस जगह पर वे नहा रहे थे, वह जगह आसानी से दिखती भी नहीं है। कुछ लोगों ने उन्हें डूबते हुए देखा तो बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। मगर पानी के बहाव में पांचों युवक तब तक डूब चुके थे। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर सेराघाट पुलिस चौकी और राजस्व टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: मसूरी में टनल से होकर गुजरेगी पर्यटकों की गाड़ी, केंद्र से मिली हरी झंडी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड परिवहन विभाग करेगा SOP में बदलाव,100 प्रतिशत सवारी के साथ चलेगी बसें

ग्रामीणों के साथ मिल कर रेस्क्यू अभियान चलाया गया तो सभी किशोरों के शवों को नदी से बरामद कर लिया गया। मृतकों में रवींद्र कुमार 15 वर्ष पुत्र गोकुल राम, साहिल कुमार 15 वर्ष पुत्र पूरन राम, मोहित कुमार 17 वर्ष पुत्र अशोक कुमार, राजेश कुमार 16 वर्ष पुत्र खीम राम, पीयूष कुमार 15 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी धौलियाइजर गांव कूना गणाई गंगोली शामिल हैं।

मृतकों में एक किशोर दुल्हन का सगा भाई और एक सगा चचेरा भाई बताया जा रहा है। तीन किशोर गांव के भी दुल्हन के भाई लगते हैं। इस घटना के बाद दुल्हन के घर और मायके में कोहराम मचा है। पुलिस शवों का पंचनामा भरने की कार्यवाही कर रही है। वाकई हादसे पलभर में खुशियों को गम में तब्दील कर सकते हैं। ऐसे हादसों के बाद इंसान के पास रोने के अलावा कुछ नही बचता।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में बाजार खुल गया है लेकिन बंद रहेंगी ये सेवाएं, पूरे हफ्ते के प्लान पर डाले नजर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 8 IAS अधिकारियों के तबादले, सविन बंसल को मिली नई जिम्मेदारी

To Top