Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की बस डिवाइडर पर चढ़ी, सभी बच्चे सुरक्षित

Ad

हल्द्वानी: निर्मला कॉन्वेंट की स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार होते बाल बाल बच गई। हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई।  नैनीताल रोड  तिकोनिया चौराहे से आगे अचानक बच्चों से भरी बस डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। मौके पर हो हल्ला हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

राहगीरों की मदद से  सभी बच्चों को बस से उतारा गया।  बस में सवार बच्चों को किसी भी तरह से कोई चोट नहीं आई, लेकिन इस तरह की बड़ी लापरवाही बड़े हादसे को दावत दे सकती थी।

गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट का पोल भी गिर गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top