Nainital-Haldwani News

ना लाइटिंग और ना ही म्यूज़िक… इस बार नैनीताल में पहले की तरह नहीं होगा नए साल का जश्न

ना लाइटिंग और ना ही म्यूज़िक... इस बार नैनीताल में पहले की तरह नहीं होगा नए साल का जश्न
Ad

नैनीताल: नए साल के मौके पर सरोवर नगरी की रौनक चार गुना बढ़ जाती है। लेकिन इस साल पहले की तरह रोमांच नजर नहीं आएगा। कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार मॉल रोड पर ना लाइटिंग की जाएगी और ना ही किसी तरह का संगीत बजाया जाएगा। होटल एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि बीते कई सालों से नैनीताल होटल एसोसिएशन द्वारा क्रिसमस से लेकर थर्टी फर्स्ट तक नैनीताल को सजाने का काम किया जाता था। जहां मॉल रोड को रंग बिरंगी लाइटों से जगमग किया जाता था, वहीं म्यूजिक की भी व्यवस्था कराई जाती थी। सैलानियों के लिए एसोसिएशन स्पेशल तैयारी कराता था।

ठंड से पर्यटकों को बचाने के लिए मॉल रोड में जगह जगह पर अलाव जलाए जाते थे। लेकिन साल 2019 में जिला प्रशासन ने थर्टी फर्स्ट के मौके पर सैलानियों के लिए कई कड़े प्रतिबंध किए थे। जिसके विरोध में होटल एसोसिएशन ने पहली बार मॉल रोड को नहीं सजाया था। इसके बाद साल 2020 में कोरोना के कारण होटल एसोसिएशन यह व्यवस्था नहीं करा सका था।

इस बार भी साल के अंतिम दिनों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन का खतरा बढ़ता दिख रहा है। अब होटल एसोसिएशन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए फैसला लिया है कि इस बार नए साल की पूर्व संध्या पर माल रोड में न तो लाइटिंग नजर आएगी और न ही संगीत सुनाई देगा।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह के मुताबिक संक्रमण का खतरा पूरी तरह नहीं टला है। ऐसे में अगर मॉल रोड पर लाइटों व म्यूज़िक से चकाचौंध की गई तो सैलानी अधिक मात्रा में इकठ्ठा होंगे। जिससे परेशानी बढ़ सकती है। इसी क्रम में एहतियात बरतते हुए उक्त फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top