Viral

पत्नी को मनाने के चक्कर में बुजुर्ग पति वायरल, वीडियो को मिले 1.2 करोड़ व्यूज़

Ad

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आपने कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। मगर एक वीडियो ने हर किसी का दिल जीता है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स को जबरदस्त ठुमके लगाते देखा जा सकता है। दरअसल 70 साल के ये बुजुर्ग अपनी पत्नी को रिझाने के लिए फिल्म ‘द बीस्ट’ के ‘अरबी कुथु’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि आप भी बिना मुस्कान के इस वीडियो को नहीं देख पाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग कपल देखा जा सकता है। वीडियो में घर के अंदर हॉल में एक बुजुर्ग महिला कुर्सी पर बैठी है। जिसके इर्द गिर्द 70 वर्षीय पति मस्ती के मूड में घूमते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। वह डांस करते हुए अपनी पत्नी को खुश करने की कोशिश कर रहे है।

बता दें कि इस वीडियो को optimistic_chatterbox नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है कि ‘अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखेंगे, तो आपके आसपास हमेशा खुशियों का माहौल रहेगा। इस वीडियो को अब तक 7.7 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, वीडियो पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। कैप्शन से पता चलता है कि एक युवती ने अपने पिता और माता की वीडियो अपलोड की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top