Rudraprayag News

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, एक अक्टूबर से आपकों मिलेगा लाभ

Ad

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। तीर्थयात्रियों को इसका इंतजार था। 18 सितंबर से चारधाम यात्रा को शुरू कर दिया गया है लेकिन हेली सेवा को लेकर फैसला आना बाकि थी। मंगलवार से केदारनाथ धाम के लिए हेली सवाओं की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। तीर्थयात्रियों को एक अक्टूबर से हेली सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। टिकट बुक करने के लिए तीर्थयात्रियों को https://heliservices.uk.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इससे पहले केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं को शुरू किया गया था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कोर्ट ने यात्रा पर रोक लगा दी। इसके बाद 16 सितंबर को कोर्ट ने यात्रा पर लगाई गई रोक को हटाया। मई में चारों धामों के कपाट खुलने से पहले यूकाडा ने हेली सेवा संचालन के लिए तैयार था। गुप्तकाशी, सिरसा, फाटा हेलीपैड से हेली सेवाओं का संचालन किया जाना है। पहले पोर्टल पर हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आरम्भ कर दी गई थी। जिन 1100 तीर्थ यात्रियों ने बुकिंग कराई थी उन्हें रिफंड कर दिया गया है।

यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अफसर स्वाति भदौरिया ने बताया कि 28 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी और एक अक्टूबर से यात्रियों को सेवा मिलने लगेगी। 27 सितंबर को बदरीनाथ धाम 920, केदारनाथ धाम 584, गंगोत्री धाम 405, यमुनोत्री धाम 400 तीर्थयात्री पहुंचे। अभी तक 19861 चारधाम दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top