Almora News

अल्मोड़ा में NSUI की विराट जीत, पंकज कार्की बने SSJ कॉलेज के अध्यक्ष

Ad

अल्मोड़ा: कुमाऊं विवि के विभिन्न कॉलेजों में मतगणना के बाद अब नतीजे सामने आने लगे हैं। नैनीताल डीएसबी कॉलेज में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत के बाद अब अल्मोड़ा से खबर आई है। सोबन सिंह ​जीना परिसर, अल्मोड़ा के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के पंकज सिंह कार्की को जीत मिल गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एनएसयूआई के प्रत्याशी मे भारी मतों से जीत दर्ज की हैं। पंकज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभाविप के प्रत्याशी कृष्ण सिंह नेगी को करीब 1295 से अधिक मतो से हराया है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर भी एनएसयूआई की रूचि कुटौला ने जीत हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top