Pauri News

पौड़ी की बेटी ने देवभूमि का नाम रोशन किया,राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अंकिता ने जीते दो गोल्ड मेडल

Ad

पौड़ी: आज उत्तराखंड की बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी हिम्मत व बहादुरी का लोहा मनवा रही हैं वे हर क्षेत्र में लड़कों को बराबर की टक्कर दे रही हैं, साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। इनमे से एक उत्तराखंड के किसान महिमानंद ध्यानी की होनहार बिटिया अंकिता ध्यानी जिन्होंने भोपाल में चल रहे नेशनल जूनियर फेडरेशन कप में नए रिकॉर्ड के साथ दो गोल्ड अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:केवल 1,523 कोरोना केस बाकि,जल्द कोरोना फ्री स्टेट बन सकता है उत्तराखंड

यह भी पढ़े:पिता प्रकाश पंत की राह पर चले सौरव पंत,भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बनाया जिला उपाध्यक्ष

पौड़ी, रूड़ा गांव निवासी अंकिता अभी एलपीयू में पीटीई प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। अंकिता ने सोमवार को 16.37.90 मिनट के रिकॉर्ड समय में पांच हजार मीटर की दौड़ पूरी की। इसके अलावा 1500 मीटर और पांच हजार मीटर स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ियों को पछाड़कर गोल्ड जीता। अंकिता ने इससे पहले अगस्त्यमुनि खेल छात्रावास में रहने के दौरान कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जीत हासिल की है। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि अंकिता के प्रर्दशन को देखकर वहां मौजूद दर्शक भी काफी खुश नजर आए, उन्होंने कहा कि अंकिता ओलंपिक में भी पदक लाने की क्षमता रखतीं हैं।

यह भी पढ़े:नैनीताल जिले का यह है हाल,बिजली चोरी करते पकड़ा गया ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े:रामनगर में घास काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला,महिला की हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top