Nainital-Haldwani News

देवभूमि के लाल पवनदीप राजन ने सोशल मीडिया पर किया हल्द्वानी का जिक्र

Ad

हल्द्वानी: इंडियन आइडल का खिताब जीतकर पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित करने वाले देवभूमि के लाल के सुरों पर हल्द्वानी को भी झूमने का मौका मिला। एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में सात अप्रैल से चल रहे कुमाऊं द्वार महोत्सव का समापन पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी के साथ हुआ। पवनदीप ने अब सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो शेयर कर हल्द्वानी का धन्यवाद भी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार रात्रि कुमाऊं द्वार महोत्सव के समापन की शाम पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के नाम रही। केवल हल्द्वानी ही नहीं बल्कि दूर दूर से लोग इस जोड़ी को देखने व सुनने और खासकर पवनदीप राजन की आवाज़ सुनने के लिए आए थे। पवनदीप राजन उत्तराखंड का गौरव हैं और युवा से लेकर हर वर्ग के लोग उनकी सादगी के दीवाने हैं।

इंडियन आइडल के बड़े स्टेज पर जिस तरह से पवन ने पहाड़ और यहां की संस्कृति को प्रमोट किया था, उससे हर कोई आज भी गदगद है। पवनदीप भी उत्तराखंड से बहुत प्यार करते हैं। प्रोग्राम के बाद उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक कला और लोक संस्कृति को दुनिया भर तक पहुंचाने के प्रयास जारी रहने चाहिए। उत्तराखंड से उनको बहुत लगाव है और जब भी अपने पैतृक गांव चंपावत आते हैं तो लोगों के बीच पहुंच कर बहुत अच्छा लगता है। पवनदीप ने अरुणिता के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर हल्द्वानी को शुक्रिया भी कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top