Champawat News

Youtube पर पवनदीप राजन लूट रहे वाहवाही, नए गाने को पांच दिन में मिले एक करोड़ व्यूज़

फाइनल में पहुंचे पवनदीप राजन से देवभूमि को उम्मीद, इंडियन आइडल तो चंपावत का लड़का ही जीतेगा
Ad

हल्द्वानी: पूरे देश में अपने सुरों व आवाज़ से देवभूमि का नाम रौशन कर रहे पवनदीप राजन एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार पवनदीप राजन के एक गाने ने यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है। आपको जानकर खुशी होगी पवनदीप का गाना पांच दिन में एक करोड़ से भी ज्यादा लोग सुन चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटि शो की अहम कड़ी पवनदीप राजन हर किसी का दिल जीत रहे हैं। इसी क्रम में उन्हें मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अपने गाने में बतौर सिंगर लिया। हिमेश रेशमिया ने तेरे बगैर वीडियो सॉंग को तैयार किया है।

यह भी पढ़ें: बाजार रविवार को बंद लेकिन सैलानियों के लिए खुला रहेगा नैनीताल और मसूरी

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट की रोक के बाद भी उत्तराखंड सरकार ने एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू की

बता दें इस गाने को पवनदीप राजन और अरुणिता कंजीलाल की जोड़ी ने गाया है। देवभूमि वासियों के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि गांवों से निकलकर एक बेटा इतने बड़े स्तर पर काम कर रहा है। इतना ही नहीं इस गाने को हर रोज लगभग 20 लाख सुन रहे हैं। पवनदीप की आवाज को खूब पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जारी हुई नई SOP, रेस्ट्रो और जिम खुल गए हैं, बाजार 4 जुलाई को रहेगा बंद

यह भी पढ़ें: देहरादून:दस रुपए में सेवा देने वाली स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें घाटे का सौदा, चौंका देंगे आंकड़े

मूल रूप से चंपावत निवासी पवनदीप ने इंडियन आइडल में ही अपने अंदाज से हिमेश रेशमिया का दिल जीत लिया था। इसके बाद हिमेश ने एक गाना बनाने का वादा किया था जिसे उन्होंने अब तेरे बगैर गाना बनाकर पूरा कर दिया है। इसे अबतक एक करोड़ दो लाख लोग देख चुके हैं।

हैरत की बात नहीं है कि परवन इतना सुरीला गाते हैं। बल्कि उन्हें संगीत अपने परिवार से मिला है। पवनदीप के दादा स्व. रति राजन और नानी कबूतरी देवी लोकगायक थे। पवनदीप की प्रतिभा सिर्फ गाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि वे तबला, गिटार और ड्रम बजाने में पारंगत हैं। देवभूमि का ये लाल खूब नाम रौशन कर रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे 15 दिनों में होंगे घोषित,इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कराई जाएंगी परीक्षाएं

यह भी पढ़ें: पर्यटक ध्यान दें, मंगलवार को बंद रहेगा नैनीताल और मसूरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top