Pithoragarh News

पिथौरागढ़ के बच्चों का जवाब नहीं, निकिता और बृजेश ने यूथ बॉक्सिंग विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

Ad

Uttarakhand Pithoragarh: Nikita Chand: उत्तराखंड में खेल की बात होती है तो पिथौरागढ़ के युवाओं का नाम शामिल जरूर होता है। ब्रिजेश टम्टा और निकिता चंद दो ऐसे ही नाम है, जिन्होंने जिले के अलावा राज्य और देश का नाम रौशन किया है। पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले ब्रिजेश टम्टा और निकिता चंद मोंटेनेग्रो की राजधानी बुडवा में आयोजित यूथ बॉक्सिंग विश्व कप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले ये दोनों ही इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की क‌ई चैंपिनशिप में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ब्रिजेश ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में और निकिता चंद ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। ब्रिजेश ने फाइनल मुकाबले में अजरबैजान के अपने प्रतिद्वंद्वी नजारोव बिलालहाबासी को करारी शिकस्त दी। इससे पहले ब्रिजेश ने इस वर्ष कजाकिस्तान में आयोजित जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। दूसरी ओर निकिता ने रूस की अपने प्रतिद्वंद्वी कोवलेंको लुइज़ को हराकर न केवल गोल्ड मेडल हासिल किया। निकिता चंद को बेस्ट बॉक्सर ( महिला ) का खिताब भी मिला। इससे पहले निकिता चंद जहां जूनियर और यूथ वर्ग में 3 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top