Pithoragarh News

पिथौरागढ़ से मिशन चंद्रयान तक का सफर, ये है ISRO के वैज्ञानिक रोहित उपाध्याय की कहानी

Ad

Uttarakhand News: Success Story Rohit Upadhyay: चंद्रयान-3 मिशन को सफल हुए एक हफ्ता हो गया है लेकिन इसकी बात अभी भी हो रही है। इस मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई मिल रही है। भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम कर रहा है। वैज्ञानिकों की सूची में उत्तराखंड का कनेक्शन भी निकलकर आया है। कई वैज्ञानिकों के बारे में हमने आपकों बताया है और ये कोशिश आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लेख में पिथौरागढ जिले के गणाई गंगोली स्थित कूना गांव निवासी रोहित उपाध्याय के बारे में बताएंगे जो इसरो में वैज्ञानिक हैं। रोहित के मिशन में शामिल होना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। पिथौरागढ़ से निकलकर उन्होंने इसरो तक का सफर तय किया है जो सच में अद्भूत है।

रोहित उपाध्याय ने  2007-2008 में जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर से इंटरमीडिएड की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। रोहित ने स्कूली शिक्षा के बाद बीटेक करने का फैसला किया। उन्होंने द्वाराहाट के बिपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज मे प्रवेश लिया। बीटके पूरा होने के बाद उन्हें गेट परीक्षा में कामयाबी मिली और आईआईटी रुड़की से एमटेक के लिए दाखिला मिल गया। मौजूदा वक्त में रोहित का परिवार रुद्रपुर में रहता है। रोहित साल 2016 में यूआरएससी (पूर्व में आईएसएसी) बैंगलोर में वैज्ञानिक के रूप में इसरो में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top