Champawat News

पढ़ने की उम्र में परिवार का पेट पाल रही है नन्ही बिटिया शोभा भट्ट,आइए मदद करते हैं

पढ़ने की उम्र में परिवार का पेट पाल रही है नन्ही बिटिया शोभा भट्ट, आइए मदद करते हैं
Ad

चंपावत: अगर कोई कहे कि दस साल की बेटी अपने परिवार का पेट पालने के लिए खच्चर पर बोझ ढोती है तो यकीन कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन ऐसी कहानियां भी हमारे आसपास मौजूद हैं। ऐसे परिवार मौजूद हैं, जिन्हें मदद की जरूरत है। ग्राम बालातड़ी की शोभा और परिवार की कहानी आसान नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल ग्राम बालातड़ी, ब्लॉक पाटी, जिला चंपावत निवासी शोभा भट्ट यूं तो बस दसवीं कक्षा में पढ़ती है। लेकिन शोभा के हौसले किसी को भी टक्कर देने का माद्दा रखते हैं। छोटी सी बिटिया अपने परिवार की जिम्मेदारी अभी से उठा रही है। वह परिवार का पेट पालने के लिए खच्चर पर बोझ ढोती है।

यह भी पढ़ें: नए आंकड़े सामने आए,हल्द्वानी में वैक्सीनेशन 130 प्रतिशत,जिले में जल्द होगा 100 प्रतिशत

यह भी पढ़ें: उत्तराकाशी में पुलिस ने DDO को गिरफ्तार किया,महिला ने लगाए गेस्ट हाउस में छेड़छाड़ के आरोप

हालांकि खच्चर चलाना शोभा का शौक नहीं बल्कि मजबूरी है। घर में कोई भी काम करने या कमाने वाला नहीं है। पिता हीराबल्लभ भट्ट दिव्यांग होने के बाद भी खच्चर चलाकर पैसे कमा लेते थे। मगर मिर्गी के दौरों ने उन्हें काम करने से भी रोक लिया। इनके अलावा मां बीमार रहती हैं।

शोभा की तीन बड़ी बहनें हैं मगर तीनों की शादी हो चुकी है। ऐसे में घर चलाने के लिए शोभा काम पर जाती है। खच्चर चलाती है। वह नदी किनारे से रेत उठाती है। उसे खुद अपने खच्चर पर लादती हैं और फिर घरों तक पहुंचाती है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस ने जनता को दी पावर,आप APP जरिए कर सकते हैं ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शिकायत

यह भी पढ़ें: दिवंगत डॉक्टर निर्मल पांडे के परिवार को आप से मदद चाहिए,हल्द्वानी में पत्नी का चल रहा है इलाज

आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार ने जैसे तैसे अपनी जमा पूंजी से बेटियों की शादी की। मगर अब बड़ा आर्थिक संकट सिर पर मंडरा रहा है। उधर, राजकीय इंटर कॉलेज बालातड़ी में दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही शोभा का पढ़ने का मन है। लेकिन घर की जिम्मेदारियां उसे पूरा दिन रोटी का जुगाड़ करने में व्यस्त रखती हैं।

अब इस परिवार की ऐसी स्थिति को देखने के बाद विद्यालय परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए एक मार्मिक अपील जारी की है। अपील में समाज के लोगों से आर्थिक मदद देने का आग्रह किया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस बच्ची की मदद करना चाहते हैं तो खाते की जानकारी निम्नलिखित है। लाजमी है कि आमजन के साथ सरकार का आगे आना भी बनता है। उम्मीद है कि बेटी का भविष्य संवर सके और परिवार को सहारा मिल सके।

नाम- कुमारी शोभा भट्ट

खाता संख्या- 32878944398

बैंक- भारतीय स्टेट बैंक, पाटी

IFSC- SBIN0007656

PhonePe और Google Pay नंबर- 7409593312

सम्पर्क सूत्र- 7088382129 / 7351989954

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उत्तराखंड की दो बेटियों का चयन,एकता और स्नेह तैयार हैं

यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ की नई शुरुआत का हिस्सा बने पौड़ी निवासी क्रिकेटर रॉबिन बिष्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top