Nainital-Haldwani News

पीएम मोदी की हल्द्वानी रैली, काला जैकेट व काला मास्क पहनने वालों की NO ENTRY!

Photo : Jagran
Ad

हल्द्वानी: पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए नगर के लोग बेहद उत्साहित हैं। पहली बार प्रधानमंत्री मोदी हल्द्वानी में जनसभा करने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह इस दौरान करीब 17500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात कुमाऊं को देंगे। गौरतलब है कि व्यवस्थाएं चाक चौबंद तरह से की गई है। काली जैकेट व काला मास्क पहनकर आने वालों को रोका जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सभास्‍थल एमबी इंटर कॉलेज में पीएम मोदी करीब एक बजे पहुंचेंगे। जबकि समर्थकों का पहुंचना अभी से शुरू हो गया है। एसपीजी, कमांडो और भारी संख्‍या में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। स्थल पहुंचने पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही लोगों से मास्‍क लगाने की अपील भी की जा रही है।

रैली में सुरक्षा हेतु हर तरफ पुलिस का पहरा है। इस दौरान काला मास्क और काली जैकेट पहनकर पहुँच रहे लोगों को गेट पर ही रोक दिया जा रहा है। पीएम मोदी की रैली का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस के नाज़िम अंसारी, सोनू कसार, शानू अल्वी समेत अन्‍य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छतरी चौराहे पर गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top