Dehradun News

पहाड़ी अंदाज में देहरादून पहुंचे पीएम मोदी, उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बताई सर्वश्रेष्ठ जगह

Ad

PM Modi in global investors summit, Dehradun:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी उत्तराखंड आये हैं, तब-तब अलग-अलग अंदाज में दिखे है।आज देहरादून में आयोजित ’उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023’ के उद्घाटन में पीएम मोदी एक बार फिर पहाड़ी अंदाज में दिखे। सर पर पहाड़ी टोपी और बास्केट पहने पीएम मोदी ने निवेशकों को अपने पहनावे के जरिए पहाड़ की संस्कृति की झलक दिखाई । हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों और निवेशकों को पीएम मोदी का यह अंदाज काफ़ी पसंद भी आया।

ADVERTISEMENTS Ad

रोड शो करने के बाद एफआरआई के परिसर में पहुंचते ही सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने यहां शिखर सम्मेलन से जुड़ी प्रदर्शनी देखी। इस मौके पर पीएम मोदी ने उत्तराखंड की खूबियां बताते हुए निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए प्रेरित भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि दांपत्य जोड़े अपने जीवन की यात्रा यहां से शुरू करने के बजाय विदेश में क्यों जाते है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया की तरह अब वेड इन इंडिया भी चलाया जाए। निवेशकों की तरफ इशारा करते हुए पीएम बोले कि आप कुछ निवेश कर पाएं या नहीं, लेकिन अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन वेडिंग अगले पांच साल में उत्तराखंड में जरूर करें। अगले पांच साल में पांच हजार डेस्टिनेशन वेडिंग भी उत्तराखंड में हुई तो ये एक नया क्षेत्र खड़ा हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विगत दिनों टनल से श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के सफल अभियान पर आप सभी का अभिनंदन करता हूं। मैंने उत्तराखंड की भावनाओं और संभावनाओं को निकट से देखा है। उन्होंने गीत…जहां अंजुली में गंगाजल हो, जहां हर एक मन बस निश्चल हो, जहां नारी में सच्चा बल हो उस देवभूमि का आशीर्वाद लिए मैं चलता जाता हूँ..है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा मैं तुमको शीश नवाता हूं…के माध्यम से उत्तराखंड के प्रति अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top