Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में खुलासा: यामीन निकला अंजलि का हत्यारा, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती

Ad

हल्द्वानी: मोटाहल्दु खड़कपुर निवासी अंजलि की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। घर लापता हुई अंजलि की हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।जिसके बाद से ही परिजन लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा कर उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बताया कि अंजलि की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किच्छा निवासी यामीन नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों पहले भी मिल चुके थे। एसपी सिटी हरवंश सिंह ने बताया कि युवती की कॉल डिटेल्स के जरिए कई लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाग पुलिस ने यामीन और सचिन सेक्सेना को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें…

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि युवती यामीन से शादी का दबाव बना रही थी। यामीन ने अंजलि से छुटकारा पाने के लिए उसे बुलाया। वह सचिन के साथ उसे जंगल में लेकर गया और उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद यामीन मोटर साईकिल से बेगूल डाम गया, जहां यामीन ने अपने खून के सने कपड़े धोये और यामीन ने सचिन सक्सेना को बहेडी उसके काम वाले स्थान पर छोडा तथा यामीन अपने घर चला गया। शनिवार को अभियुक्तगणों की निशादेही के आधार पर शहदोरा जंगल से अपहर्ता / गुमशुदा अंजली आर्या का मृत शव तथा आलाकात चाकू बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top