Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पुराने चालान भरने पहुंचे लोग तो कट गया नया चालान, शारीरिक दूरी का नहीं किया था पालन

Ad

हल्द्वानी: कभी कभी ऐसे दिन भी आते हैं जहां आप पर दोहरी मार पड़ती है। शहर हल्द्वानी में भी कुछ लोगों को चालान के उपर भी चालान देना पड़ गया। पुलिस और सीपीयू द्वारा काटे गए चालान जब लोग-बाग भरने के लिए संबंधित कार्यालय में गए तो कोरोना के नियमों के उल्लंघन के हवाले से सात लोगों को दोबारा चालान कट गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हाल ही में पुलिस और सीपीयू द्वारा लोगों के चालान काटे गए। जिसे भरने के लिए लोग पुलिस के बहुउद्देश्यीय भवन में पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने सिंगल विंडो काउंटर जा कर चालान भुगतान की प्रक्रिया को पूरा करना शुरू किया। लोगों की संख्या ज़्यादा होने के कारण सब को लाइन लगा कर खड़ा होना था। मगर यहां उनसे गलती हो गई।

यह भी पढ़ें: रामनगर:ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गांवों के बीच तनाव का माहौल

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया

लोगों ने लाइन बनाई मगर वह यह भूल गए कि कोतवाली एक सार्वजनिक जगह है और साथ ही यह दौर कोरोना का है। शारीरिक दूरी का पालन ना करने पर कई एक बार पुलिस द्वारा व्यक्तियों को टोंका गया। मगर जब कहने के बावजूद भी लोग नहीं माने तो कोतवाली पुलिस ने करीब सात लोगों के हाथ में चालान पकड़ा दिया। जिसके बाद लोगों ने लोगों ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए पुराने चालान जमा करवाए।

आपको बता दें कि नैनीताल के एसएसपी सुनील कुमार मीणा द्वारा पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के बाद कोतवाली में विंडो सिस्टम कक्ष बनाया गया था। यह कक्ष इसलिए बनवाया गया था ताकि लोगों को चालान भरने या अन्य जानकारी लेने के लिए कमरे दर कमरे ना भटकना पड़े।

यह भी पढ़ें: काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी-दून जनशताब्दी का संचालन पांच जनवरी तक बंद

यह भी पढ़ें: पलायन को हराने के लिए उत्तराखंड के रमेश बिष्ट ने चुनी आत्मनिर्भर की राह,अब युवाओं को दे रहे हैं रोजगार

सोमवार को सुबह से ही इस कक्ष में लोगों की आवाजाही सुरू हो गई थी। इनमें कुछ लोग ऐसे थे जिनको कुछ जानकारी लेनी थी बल्कि ज़्यादा तादाद ऐसों की थी जन्हें अपने चालान भरने थे।

लोगों के शारीरिक दूरी के पालन ने करने पर पुलिस ने पहले तो उन्हें समझाया। बाद में ना समझने पर सात लोगों का चालान कर दिया गया। वाकई में कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप पर दोहरी मार पड़ती है।

यह भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: दिल्ली टीम में हुआ रामनगर के अनुज रावत का चयन, शिखर धवन होंगे कप्तान

यह भी पढ़ें: चार दिन में हल्द्वानी में दूसरी खुदकुशी, तनाव के कारण व्यक्ति फांसी पर झूला

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top